IPL 2025 Survey fans want new winner RCB favourite also Gave Answer about MS Dhoni retirement IPL 2025 को लेकर हैरतअंगेज सर्वे, फैंस ने बताया कौन बने चैंपियन? धोनी के संन्यास पर भी मिला जवाब, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Survey fans want new winner RCB favourite also Gave Answer about MS Dhoni retirement

IPL 2025 को लेकर हैरतअंगेज सर्वे, फैंस ने बताया कौन बने चैंपियन? धोनी के संन्यास पर भी मिला जवाब

आईपीएल 2025 को लेकर एक हैरतअंगेज सर्वे सामने आया है। आईपीएल फैंस ने बताया कि वे इस साल नया चैंपियन बनते देखना चाहते हैं। फैंस ने धोनी के संन्यास पर भी जवाब दिया।

भाषा Tue, 20 May 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
IPL 2025 को लेकर हैरतअंगेज सर्वे, फैंस ने बताया कौन बने चैंपियन? धोनी के संन्यास पर भी मिला जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के करीब 65 प्रतिशत फैंस को साल 2025 में नया ट्रॉफी विजेता मिलने की उम्मीद है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम सबसे पसंदीदा बनकर उभरी है। यह आंकड़े एक सर्वे में सामने आए हैं। इस सर्वे को करने वाले ‘23 वॉट्स इनसाइट्स स्टूडियो’ ने बताया कि किशोरों और युवाओं सहित 5,000 से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों के बीच पांच मई तक किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक 12 प्रतिशत प्रशंसक दिल्ली कैपिटल्स को विजेता के रूप में देखना चाहते हैं जबकि सात प्रतिशत पंजाब किंग्स के पक्ष में हैं।

इस सर्वेक्षण में भाग लेने वाले ज्यादातर लोग चाहते हैं कि दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी लीग में खेलना जारी रखे। धोनी के संन्यास से जुड़े सवाल पर 73 प्रतिशत क्रिकेट प्रशंसकों ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज खेलना जारी रखें। इससे पता चलता है कि भारत के पूर्व कप्तान को देश भर के प्रशंसकों से अब भी मजबूत समर्थन मिल रहा है। लगभग 37.77 प्रतिशत लोगों का मानना है कि धोनी संघर्ष करने के बावजूद अहम खिलाड़ी हैं जबकि 35.13 प्रतिशत का कहना है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की आत्मा की तरह हैं।

ये भी पढ़ें:एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 जोड़ियां, गिल-सुदर्शन किस नंबर पर?

उभरते हुए खिलाड़ियों में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी प्रशंसकों के चहेते खिलाड़ी बनते दिख रहे हैं। 31.4 प्रतिशत प्रशंसकों ने आईपीएल 2025 में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी को सबसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर माना है। उनके बाद मुंबई इंडियंस के अश्वनी कुमार के लिए 21 प्रतिशत प्रशंसकों ने मतदान किया। इस सर्वेक्षण में 78 प्रतिशत प्रशंसकों का मानना है कि ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ नियम ने खेल को ज्यादा रणनीतिक और आकर्षक बनाया है, जबकि 20 प्रतिशत का मानना है कि यह नियम हरफनमौला खिलाड़ियों के लिए अनुचित है। गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बचे हुए एक स्थान के लिए दावेदारी कर रहे हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |