ऑरेंज कैप की रेस में फिर आगे निकले पूरन, पर्पल कैप में चेन्नई के बॉलर का बोलबाला
- IPL Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है।

IPL Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में तो निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। पूरन चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं खड़ा कर सके, लेकिन फिलहाल वह ऑरेंज कैप रेस में आगे जरूर हैं। इसी तरह पर्पल रेस में भी एक-एक विकेट के अंतर से रेस चल रही है। पहले दो स्थानों के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स के ही दो गेंदबाज आपस में होड़ लगाए बैठे हैं। आइए डालते हैं ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन कहां पर है...
बल्लेबाजों की बात
ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर पर बने हुए हैं। पूरन ने सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 87 रनों का है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों का हाल जानने के लिए आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
बल्लेबाज | टीम का नाम | मैच | कुल रन |
---|---|---|---|
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 357 |
साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस | 6 | 329 |
मिचेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स | 6 | 295 |
श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 6 | 250 |
विराट कोहली | आरसीबी | 6 | 248 |
सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 6 | 239 |
अजिंक्य रहाणे | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 221 |
जॉश बटलर | गुजरात टाइटंस | 6 | 218 |
प्रियांश आर्या | पंजाब किंग्स | 6 | 216 |
ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 214 |
गेंदबाजों का ऐसा हाल
आईपीएल में पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के दो गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। पहले नंबर पर हैं नूर अहमद, जिनके नाम सात मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, खलील अहमद के नाम पर सात मैचाों में 11 विकेट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के नाम भी सात मैचों में 11 विकेट हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।
गेंदबाज | टीम का नाम | कुल मैच | कुल विकेट | बेस्ट |
---|---|---|---|---|
नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 12 | 4/18 |
खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 11 | 3/29 |
शार्दूल ठाकुर | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 11 | 4/34 |
कुलदीप यादव | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 10 | 3/22 |
हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस | 6 | 10 | 5/36 |
प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटंस | 6 | 10 | 3/24 |
आर साई किशोर | गुजरात टाइटंस | 6 | 10 | 3/30 |
वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 10 | 3/22 |
हर्षित राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 10 | 3/25 |
मोहम्मद सिराज | गुजरात टाइटंस | 6 | 10 | 4/17 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।