Why Axar Patel is Not Playing In MI vs DC IPL 2025 Match Today Faf du Plessis Says He is down with flu अक्षर पटेल क्यों नहीं खेल रहे MI vs DC मैच? दिल्ली के कप्तान को लेकर आई टेंशन वाली अपडेट, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Why Axar Patel is Not Playing In MI vs DC IPL 2025 Match Today Faf du Plessis Says He is down with flu

अक्षर पटेल क्यों नहीं खेल रहे MI vs DC मैच? दिल्ली के कप्तान को लेकर आई टेंशन वाली अपडेट

Axar Patel MI vs DC Match: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। यह दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ मैच है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 May 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
अक्षर पटेल क्यों नहीं खेल रहे MI vs DC मैच? दिल्ली के कप्तान को लेकर आई टेंशन वाली अपडेट

Axar Patel: मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की बुधवार को आईपीएल 2025 के 63वें मैच में टक्कर हो रही है। दोनों टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। यह दिल्ली के लिए ‘करो या मरो’ मैच है। डीसी ने अहम मुकबाले में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, डीसी के नियमित कप्तान अक्षर पटेल मुंबई के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उपकप्तान फाफ डुप्लेसी टॉस के लिए आए। डुप्लेसी ने अक्षर के नहीं खेलने को लेकर टेंशन वाला अपडेट दिया है। दरअसल, अक्षर बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। उन्हें इंफेक्‍शन है।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुष्मंथा चमीरा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह