रेड 2 में इलियाना की जगह क्यों कास्ट हुईं वाणी? डायरेक्टर बोले- 'वो भारत के बाहर...'
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस सीक्वल में अजय देवगन की वापसी तो हुई, लेकिन इलियाना की जगह वाणी कपूर नजर आईं। अब फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बात की है।

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में रेड 2 साल 2018 में आई फिल्म रेड का सीक्वल थी। सीक्वल में अजय देवगन ने तो वापसी की, लेकिन फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह वाणी कपूर नजर आई हैं। रेड में इलियाना ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, रेड में वाणी कपूर उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आई हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने इलियाना की जगह वाणी को क्यों कास्ट किया।
क्यों इलियाना को नहीं किया कास्ट?
जूम से खास बातचीत में राज कुमार गुप्ता ने बताया, “उनकी शादी हो चुकी है, उन्होंने अपना परिवार शुरू कर लिया है। इलियाना की अपनी प्राथमिकताएं थीं और वो भारत के बाहर शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ काम करते वक्त हमें बहुत अच्छा लगा, और वो हमेशा ही रेड वर्ल्ड का हिस्सा रहेंगी।”
इलियाना के बारे में क्या बोले राज कुमार गुप्ता
इसके बाद राज कुमार गुप्ता ने कहा कि इलियाना रेड 2018 का हिस्सा थीं और वाणी कपूर का रेड 2 का हिस्सा होने के आसपास कोई निगेटिविटी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई फिल्मों में अलग-अलग परिस्थितियों के चलते कास्टिंग में बदलाव होते हैं। उन्होंने कहा, "पहले भी चेंज हुआ है, इसमें भी हुआ है। परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि एक किरदार अलग एक्टर्स निभाते हैं। इलियाना रेड वर्ल्ड की हिस्सा हैं, इस चीज को नकारा नहीं जा सकता है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।