Anurag Kashyap Replies Vivek Agnihotri says kitna jhoota admi hai after Kashmir Files Director says wo bahut sharab pita 'बहुत शराब पीता था', अनुराग के बारे में बोले थे विवेक, अब डायरेक्टर ने दिया जवाब, कहा- कितना झूठा है ये आदमी, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnurag Kashyap Replies Vivek Agnihotri says kitna jhoota admi hai after Kashmir Files Director says wo bahut sharab pita

'बहुत शराब पीता था', अनुराग के बारे में बोले थे विवेक, अब डायरेक्टर ने दिया जवाब, कहा- कितना झूठा है ये आदमी

विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अनुराग बहुत शराब पीता था, उसको हैंडल करना मुश्किल हो गया था। अब अनुराग कश्यप ने इस बात पर जवाब दिया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 May 2025 03:28 PM
share Share
Follow Us on
'बहुत शराब पीता था', अनुराग के बारे में बोले थे विवेक, अब डायरेक्टर ने दिया जवाब, कहा- कितना झूठा है ये आदमी

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी बातों के बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर बात की। विवेक ने बताया कि जब वो अनुराग के साथ फिल्म गोल पर काम कर रहे थे तो अनुराग को हैंडल करना मुश्किल था क्योंकि वो बहुत शराब पीते थे। अब अनुराग कश्यप ने विवेक के इस बयान को लेकर उन्हें ‘झूठा आदमी’ बताया है।

विवेक ने अनुराग के बारे में क्या बोला?

डिजिटल कमेंट्री के साथ खास बातचीत में विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या उनकी अनुराग के साथ कभी बात हुई है? इसपर विवेक ने कहा, "अरे बातचीत क्या, मैंने काम किया है उनके साथ में। गोल फिल्म हम कर रहे थे, तो गोल फिल्म में वो लिख रहे थे। अनुराग बहुत शराब पीता था उस वक्त। फिर ये हो गया कि उसे हैंडल करना मुश्किल हो गया था। तो टाइम-वाइम का कोई हिसाब-किताब नहीं है। इसके बाद वो विक्रमादित्य (विक्रमादित्य मोटवानी) को ले आया कि नया लड़का है, मेरे साथ काम करता है और हेल्प करेगा, तुम उससे मिलते रहा करो। धीरे-धीरे करते-करते कब सारा काम विक्रमादित्य मोटवानी को दे दिया। जो फिल्म मैं बनाना चाह रहा था, जो करना चाह रहा था, इन लोगों की सोच कुछ अलग थी, ये लोग कुछ और ही फिल्म बनाना चाह रहे थे। बस मेरा इतना ही उनसे संबंध रहा। फिर अचानक एक दिन उठकर उन्होंने मुझे सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करी। उससे ज्यादा उनसे मेरा कोई संबंध नहीं है।"

अनुराग का पोस्ट

अनुराग ने क्या दिया जवाब

अब अनुराग कश्यप ने अपनी स्टोरी पर पोस्ट डालकर विवेक को जवाब दिया है। अनुराग ने अपने पोस्ट में लिखा- कितना झूठा है ये आदमी। शूटिंग लंदन में हुई थी। मैं इंडिया में था। वो मुझसे या मोटवानी से स्क्रिप्ट नहीं चाहते थे। वो फुटबॉल की लगान बनाना चाहते थे और एक घटिया स्क्रिप्ट लिखने के लिए अपने राइटर्स ले गए थे। ना ही मैं और ना मोटवानी, हम कभी सेट पर नहीं गए।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।