Chandil Bar Association Elections New Office Bearers Elected अनुमंडल बार एसोसिएशन के बद्री साहू बने अध्यक्ष, महेन्द्र महतो बने सचिव, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsChandil Bar Association Elections New Office Bearers Elected

अनुमंडल बार एसोसिएशन के बद्री साहू बने अध्यक्ष, महेन्द्र महतो बने सचिव

चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन का गुरूवार को शांतिपूर्ण तरिके से चुनाव हुआ। जिसमें बद्री प्रसाद साहु अध्यक्ष,र्विचाचित किया गया। गुरूवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरFri, 28 March 2025 06:14 AM
share Share
Follow Us on
अनुमंडल बार एसोसिएशन के बद्री साहू बने अध्यक्ष, महेन्द्र महतो बने सचिव

चांडिल, संवाददाता। चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन का गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। इसमें बद्री प्रसाद साहू अध्यक्ष, नवनीकांत सिंह उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार महतो सचिव, अजय कुमार गोप संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार महतो कोषाध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह पात्र कार्यालय प्रभारी एवं विदु भूषण महतो कार्यकारी सदस्य के पद पर विजयी हुए। चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन कार्यालय में सुबह 11 बजे से चुनाव शुरू हुआ, जो अपराह्न तीन बजे चला। निर्वाचन पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड स्टेट बार कांउसिल के सदस्य अनिल महतो तथा चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन की निर्वाचन समिति के सदस्य के रूप में अधिक्ता सांत राम हेम्ब्रम, विमल चंद्र मंडल एवं कमलकांत महतो भी मौजूद थे। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों को झारखंड स्टेट बार कांउसिल के सदस्य अनिल महतो द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता देवाशीष कुंडू, शिवेश्वर महतो, कमलेश सिंह, अनिल साहू, सुनील मानकी, लालबाबू, मृत्यंजय महतो, विश्वनाथ कालिंदी आदि आधिवक्ता मौजूद थे।

ट्रेजरी व जेल को चांडिल लाने का प्रयास करेगा एसोसिएशन : महेंद्र

चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव महेंद्र कुमार महतो ने कहा कि चांडिल में जेल बने तथा ट्रेजरी की व्यवस्था हो इसके लिए एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगा। बिजली केस का निष्पादन चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में ही हो इसका भी प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा बार भवन बने इसका भी एसोसिएशन प्रयास करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।