Jharkhand Artist Prabhat Kumar Mahato Represents India at World Expo in Japan झारखंड के पाइका नृत्य का जापान में बजेगा डंका, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsJharkhand Artist Prabhat Kumar Mahato Represents India at World Expo in Japan

झारखंड के पाइका नृत्य का जापान में बजेगा डंका

झारखंड के लोक कलाकार प्रभात कुमार महतो जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए रवाना हुए। 10 अप्रैल को वे 25 भारतीय कलाकारों के साथ जापान के लिए उड़ान भरेंगे। उनका नृत्य प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरTue, 8 April 2025 06:31 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड के पाइका नृत्य का जापान में बजेगा डंका

चांडिल। अंतर्राष्ट्रीय छऊ एवं पाइका नृत्य कलाकार एवं झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए रवाना हुए। जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में अपना नृत्य प्रदर्शन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कलाकार तथा झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से एयर इंडिया के विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 8 से 10 अप्रैल तक दिल्ली में रिहर्सल होगा । 10 अप्रैल को वे भारत के 25 सदस्यीय कलाकारो के साथ शाम में नई दिल्ली से जापान के लिए प्रस्थान करेंगे।यह सांस्कृतिक दल आगामी 11 अप्रैल को जापान पहुंचेंगा। 12 से 19 तक पूरी दुनिया से जुटे लोगों के समक्ष ओसाका में नृत्य प्रदर्शन होगा। संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार की ओर से पूरे भारतवर्ष से 25 कलाकारों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। झारखंड से प्रभात कुमार महतो का चयन संगीत नाटक अकादमी की ओर से किया गया है। सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव के रहने वाले प्रभात कुमार महतो के लिए विदेश में कार्यक्रम प्रस्तुति का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी इन्होंने ताइवान,भूटान,हांगकांग में अपना छउ नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर रांची एयरपोर्ट पर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख झारखंड लोक कलाकार संघ की उपाध्यक्ष सह कुड़ुख लोक कलाकारा अनीता उरांव एवं नागपुरी के वरिष्ठ लोक कलाकार सुनील कुमार महतो ने बुके एवं फूल माला पहनाया तथा भारत का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं देकर उन्हें विदा किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।