श्री नवनाथ शिव मंदिर सेक्टर 9 में 24 घंटे का रामचरितमानस पाठ संपन्न
चित्र परिचय:31: रामचरितमानस पाठ करते पुजारी।श्री नवनाथ शिव मंदिर सेक्टर 9 में 24 घंटे का रामचरितमानस पाठ संपन्न श्री नवनाथ शिव मंदिर सेक्टर 9 में 24 घ

श्री श्री नवनाथ शिव मंदिर सेक्टर 9 में मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित 24 घंटे का रामचरित मानस पाठ मंगलवार को संपन्न हो गया। इसकी जानकारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने दी। बताया कि 11 विद्वान पंडितों ने मंदिर के प्रांगण में रामचरित मानस का पाठ कर दो दिनों तक वातावरण को राममय बना दिया। रामायण पाठ में सेक्टर 9 व इसके आसपास के क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रामायण पाठ में बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ,भाजपा नेता विवेक सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे मंदिर टस्ट के महामंत्री मिथिलेश कुमार पांडे, उपाध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष शांतनु कुमार शर्मा, उपकोषाध्यक्ष अविनाश कुमार, संयोजक वरुण कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कुंदन कुमार गुप्ता, डॉ पंकज सिंह, मनोज कुमार यादव, अजय कुमार,अभिमन्यु कुमार सिंह, रामलाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।