मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पंचांगयुक्त कैलेण्डर का लोकार्पण
चित्र-परिचय : 6:परिषद के पंचांगयुक्त कैलेंडर का विमोचन करते परिषद के पदाधिकारी।मिथिला सांस्कृतिक परिषद के पंचांगयुक्त कैलेण्डर का लोकार्पणमिथिला सांस्

मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से प्रकाशित वार्षिक पंचांगयुक्त कैलेण्डर 2025-26 का लोकार्पण सेक्टर 4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के विद्यापति सभागार में किया गया। परिषद के पदाधिकारियों ने इसका लोकार्पण किया। हर साल जारी होने वाला परिषद का कैलेंडर इस बार भी अपने-आप में विशिष्ट है। क्योंकि इसमें अंग्रेजी व हिन्दी तिथियों के साथ मिथिला पंचांग भी समाहित है। परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी व महासचिव नीरज चौधरी ने कहा वर्ष 2025-26 के लिए प्रकाशित इस वार्षिक कैलेंडर में मिथिला पंचांग, विशिष्ट धर्म-स्थल, दर्शनीय स्थलों तथा पर्व-त्योहार के साथ विवाह, उपनयन, मुंडन सहित विभिन्न तिथियों की उपयोगी जानकारी भी दी गयी है। इसके अलावा परिषद की ओर से संचालित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल की उल्लेखनीय उपलब्धियों को भी सचित्र समाहित किया गया है। अध्यक्ष श्री चौधरी ने इस अवसर पर सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान के साथ आपसी एकजुटता पर भी विशेष बल दिया। मौके पर परिषद के निदेशक मंडल संयोजक राजेन्द्र कुमार, मंडल सदस्य कृष्ण चंद्र झा व विजय कुमार झा, मिहिर कुमार झा,अविनाश झा,मिहिर मोहन ठाकुर,रोशन कुमार तरुण,विवेकानंद झा,अरुण पाठक,आनंद मिश्र, सुनील मोहन ठाकुर, सुदीप कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार मिश्र, पशुपति झा शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।