Kanhaiya Lal Agarwal Elected President of Jharkhand State Yoga Association राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष का अभिनंदन, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsKanhaiya Lal Agarwal Elected President of Jharkhand State Yoga Association

राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष का अभिनंदन

पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के सचिव कन्हैयालाल अग्रवाल को झारखंड राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस चयन से जिला योग एवं स्पोर्ट्स संघ में खुशी का माहौल है। एक अभिनंदन समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 12 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष का अभिनंदन

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के सचिव कन्हैयालाल अग्रवाल का चयन झारखंड राज्य योगासन संघ के अध्यक्ष के रूप में किए जाने से पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एवं स्पोर्ट्स संघ में हर्ष और खुशी का माहौल है। जिला कमेटी ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन स्थानीय रूंगटा मैरिज हाउस में किया। समारोह में मुकुंद रूंगटा ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से योगासन को नई ऊंचाई मिलेगी। मंच का संचालन सुनील प्रजापति ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विकास दोदराजका ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।