एसटीएफ डीआईजी ने सारंडा में जवानो से मिलकर किया हौसलाफजाई
मनोहरपुर में, एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा ने सारंडा के नक्सली प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने सीआरपीएफ और पुलिस जवानों से मुलाकात कर अभियान की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। जवानों का...
मनोहरपुर।एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा गुरुवार को सारंडा का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने यहां सारंडा के समठा व बाबूडेरा में नक्सली प्रभावित क्षेत्र में नये स्थापित सीआरपीएफ व जागुवार के संयुक्त कैंप का दौरा किया। यहां उन्होंने जवानो से मिल कर अभियान को लेकर आवश्यक जानकारी लिया। जवानो से समस्या को लेकर जानकारी लेते हुए अभियान से सम्बन्धी कई दिशा निर्देश दिया। साथ ही जवानो का हौसलाफजाई किया। इसके बाद वे छोटानागरा थाना पहुँचे,यहां भी पुलिस जवानो व सीआरपीएफ के जवानो से मुलकात कर अभियान सम्बन्धी चर्चा कर आवश्यक निर्देश देतें हुए जवानो का हौसलाफजाई किया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा,सीआरपीएफ134 के द्वितीय कमान अधिकारी बीबी भक्ता, आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।