अवैध संबध के शक में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
मनोहरपुर में पत्नी ने अपने पति को अवैध संबंध के शक में कुल्हाड़ी से मार डाला। घटना दीघा गांव की है, जहां 53 वर्षीय नोबेल मानकी की हत्या 47 वर्षीय मरियम मानकी ने की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

मनोहरपुर।पति के अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के दीघा गांव की है। मृतक का नाम 53 वर्षीय नोबेल मानकी व आरोपी पत्नी का नाम 47 वर्षीय मरियम मानकी है। घटना बीते गुरुवार की देर रात की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बीते शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर शव बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।घटना को लेकर मृतक के बेटे राजेश मानकी ने बताया की वो बीते गुरुवार को दूसरे गांव गया हुआ था, वहीं शुक्रवार की सुबह ज़ब वो घर लौटा तो देखा की उसका पिता मृत अवस्था में पड़ा हुआ है,और उसकी माँ बगल में बैठी हुई है। उसकी माँ से पूछने पर बताया की मरियम ने बताया की बीते गुरुवार को दोनों रात में नशे में बैठे हुए थे। मरियम को शक था की उसके पति नोबेल का किसी अन्य महिला से अवैध सम्बन्ध था। पूछने पर नोबेल ने उल्टा उससे लड़ कर हाथापाई करने लगा। जिससे गुस्से में आ कर मरियम ने बगल में रखे कुल्हाड़ी से नोबेल पर बार बार वार कर दिया,इसके बाद भी ज़ब मरियम का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो मरियम ने दूसरे कमरे में रखे कुल्हाड़ी से भी उसके सर व शरीर के अन्य हिस्सों पर बार बार वार कर नोबेल की हत्या कर दी।वहीं घटना को लेकर मृतक के बेटे राजेश के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी मरियम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।