Passenger Bus Accident in Chatra Leaves 22 Injured यात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायल, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsPassenger Bus Accident in Chatra Leaves 22 Injured

यात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायल

यात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायलयात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायलयात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायलयात्री बस पेड़ में मारी टक्क

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 11 May 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
यात्री बस पेड़ में मारी टक्कर, 22 लोग घायल

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा से तिलैया जाने वाली यात्री बस सुधांशु शनिवार को सुबह में सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया मोड़ के समीप एक पेड़ में टक्कर मार दी। इस घटना में 22 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ईलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सुबह साढ़े नौ बजे चतरा से तिलैया के लिये बस स्टैंड से निकली थी। बस में कुल 31 यात्री सवार थे। लोगों का कहना है कि चालक को झपकी आ गयी जिस कारण बाई ओर एक पेड़ में जाकर टक्कर मारदी।

गनीमत रहा कि बस तेज रफ्तार में नहीं थी। घायलों में इटखोरी प्रखंड के पीतिज गांव निवासी 60 वर्षीय गुलाब यादव, 60 वर्षीय सोबी साव, चौपारण प्रखंड निवासी 40 वर्षीय सबीता देवी, 27 वर्षीय ज्योति देवी, 22 वर्षीय काजल कुमारी और 9 वर्षीय अंकित कुमार, नगरगांव निवासी 32 वर्षीय सुषमा देवी, करियातुपुर गांव निवासी 60 वर्षीय घनश्याम साव, चौपारण पीपरा गांव निवासी 64 वर्षीय खीरू यादव, गोड्डा निवासी 40 वर्षीय संगीता देवी, इटखोरी पीतिज गांव निवासी 17 वर्षीय अनिमा कुमारी, बरही अनुमंडल निवासी 30 वर्षीय रूपा देवी, और 8 वर्षीय अंकित कुमार, खिताड़ गांव निवासी 24 वर्षीय बलराम कुमार ठाकुर, चतरा निवासी 42 वर्षीय अनिता देवी और 38 वर्षीय रंजीता सिन्हा, चौपारण प्रखंड निवासी 31 वर्षीय ललीमा कुमारी, बेबी देवी और आशिक शामिल है। अधिकतर घायलों का सर में चोट आई है, वहीं किसी का हांथ तो किसी के पैर और किसी के आंख में चोट आई है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा मनीष कुमार ने बताया कि 22 यात्रियो को मामूली चोटें आई है। जिन्हें ईलाज किया जा रहा है। कुछ घंटो के बाद सभी घायल यात्रियों को अस्पताल में घर भेज दिया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।