देवघर में पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर पदयात्रा
देवघर में पानी बचाओ अभियान समिति द्वारा जल प्रहरी समीर अंसारी के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की गई। यह पदयात्रा गुलीपथार से शुरू होकर कोरियासा चौक तक पहुँची। इस दौरान जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए...

देवघर। पानी बचाओ अभियान समिति गुलीपथार के जल प्रहरी सह पर्यावरण मित्र समीर अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रकृति प्रदत्त उपहार संरक्षक पदयात्रा का आयोजन किया गया। मौके पर पर्यावरण मित्र के नेतृत्व में यह पदयात्रा गुलीपथार से शुरु होकर सत्संग रोहिणी मुख्य मार्ग बसमता होते हुए कोरियासा चौक तक पहुंची। इस दौरान पदयात्रा में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और प्रकृति धर्म से जुड़े विभिन्न नारे लगाए गए। इसके साथ ही आम जनों को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक करने का कार्य किया गया। इस संबंध में जल प्रहरी समीर अंसारी ने कहा कि लोगों को जलवायु परिवर्तन के बिगड़ते हालात को लेकर तत्काल लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पदयात्रा निकाली गयी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पदयात्रा झारखंड राज्य के देवघर जिले से शुरु की गयी है, जो कि देश के 551 स्थानों तक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण,पक्षियों का संरक्षण, पॉलिथीन मुक्त गांव-शहर सहित वैसे सभी चीजों और सामग्री से बचाना है, जिससे पर्यावरण दुषित नहीं हो। कहा कि किसानों से आग्रह किया कि खेतों को यूरिया खाद जैसे चीजों से बचाएं। ताकि धरती बंजर होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि आगे की पदयात्रा जल्द ही शहर के अन्य क्षेत्र से निकाली जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पदयात्रा में जल प्रहरी सह पर्यावरण मित्र समीर अंसारी सहित सुल्तान अंसारी, फौजी सुशांत, मुरारी मंडल,आजाद अंसारी, सहबाज अंसारी, अंजारुल अंसारी, हरे कृष्ण यादव, बबलू, अविनाश कुमार यादव, अंजर हुसैन एवं अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।