Accident on National Highway Claims Life of Young Laborer Manoj Hansda in Nirsa निरसा में सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचल डाला, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAccident on National Highway Claims Life of Young Laborer Manoj Hansda in Nirsa

निरसा में सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचल डाला

निरसा के रामकनाली के आमडगाल में सोमवार रात एक वाहन ने 30 वर्षीय मनोज हांसदा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज दिहाड़ी मजदूरी करता था और होटल में खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 27 May 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
निरसा में सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचल डाला

निरसा, प्रतिनिधि। निरसा के रामकनाली के आमडगाल के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे नेशनल हाईवे पर सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने मनोज हांसदा (30) नामक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि मनोज दिहाड़ी मजदूरी करता था। सड़क पार कर होटल में खाना खाने जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई थी। वह अपने मामा के घर आमडगाल में रहता था। उसका घर निरसा के तालबडिया गांव में है। उसकी मां सुरजमुनी हांसदा है।

उसके पिता क पूर्व में ही निधन हो चुका है। वह परिवार का एकलौता पुत्र था। हादसे के बाद मुआवजे के लिए लोगों ने रोड जाम कर दिया। ग्रामीणो ने बताया रोड किनारे अंधेरा रहता है। जिसके कारण यहां हमेशा घटना होते रहती है। यहां लाइट की व्यवस्था की जानी चाहिए। बताया जाता है कि मनोज खाना खाने के लिए होटल मे जाने के लिए रोड पार कर रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर से मैथन जा रही वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे लोगों को कहा कि सरकारी नियमानुसार मृतक के आश्रित को मुआवजा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे रोड जाम रहा। वहीं पुलिस ने शव को एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। बताया जाता है कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।