Dhanbad Durga Puja Committee Concludes 11-Day Ramleela with Grand Celebration रामलीला के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Durga Puja Committee Concludes 11-Day Ramleela with Grand Celebration

रामलीला के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक

धनबाद सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति ने धैया मंडल बस्ती में 11 दिवसीय रामलीला का समापन किया। अंतिम दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और सीता के अयोध्या लौटने का प्रसंग प्रस्तुत...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 9 April 2025 06:48 AM
share Share
Follow Us on
रामलीला के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक

धनबाद सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति धैया मंडल बस्ती में 11 दिवसीय रामलीला का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रभु श्रीराम के सीता सहित अयोध्या लौटने के प्रसंग को बड़े ही भाव से कलाकारों ने मंच पर उतारा। प्रभु श्रीराम का बड़ा ही सुंदर राज्याभिषेक हुआ। समिति के उपाध्यक्ष डॉ नवीन मंडल ने सभी कलाकारों व दर्शकों का अभिनंदन किया। रामलीला में कुल 21 लोगों की टीम शामिल थी। संचालन प्रशांत मिश्रा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के संरक्षक पूर्व मुखिया देवेंद्रनाथ मंडल, अध्यक्ष जगबंधु नाथ मंडल, समीर मंडल, मिहिर दे, तारा मंडल, सुधीर दास, हारू गोराईं योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।