गाय पालने से घर के वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं : हंसानंद
हरिद्वार के संत स्वामी हंसानंद गिरि महाराज ने चैनपुर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन ग्रामीणों से गाय पालने और खेती से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय पालने से घर के...

गोविंदपुर, प्रतिनिधि। हरिद्वार के संत स्वामी हंसानंद गिरि महाराज ने जमडीहा पंचायत के चैनपुर मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन गुरुवार को ग्रामीणों से गाय पालने व खेती से जुड़े रहने की अपील की। स्वामी हंसानंद ने कहा कि गाय पालने से घर के सारे वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कथा के दौरान श्रीराम के वनवास, लंका दहन व रावण युद्ध के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। भ्रमण के दौरान जगह-जगह रंगोली बनाई गई थी। सांसद ढुलू महतो, प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, भाजपा नेत्री तारा देवी, डीएन सिंह, धरनीधर मंडल, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, दिगंत परिवार के शैलेंद्र, महेंद्र अग्रवाल, मुखिया गोविंद प्रसाद साव, सृष्टिचरण महतो, धारू महतो, सुभाष साव, डोमन रजवार, सुरेश टुडू, ललित महतो, द्विजेन महतो, सतीलाल महतो, तारा महतो, शंकर महतो, संजय महतो, गोलक रजवार, भीम बाउरी, लखीराम टुडू आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।