Police Recover Body of 21-Year-Old Youth in Tongra Area Suspected Suicide फंदे में झूलता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsPolice Recover Body of 21-Year-Old Youth in Tongra Area Suspected Suicide

फंदे में झूलता मिला 21 वर्षीय युवक का शव

टोंगरा थाना क्षेत्र के कंजिहड़ा गांव से एक 21 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे में झूलता हुआ मिला। युवक रावण हेम्ब्रम था, जिसकी शादी कंजिहड़ा गांव में हुई थी। घटना मंगलवार रात की है, जब युवक तालाब किनारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 22 May 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
फंदे में झूलता मिला 21 वर्षीय युवक का शव

रानेश्वर, प्रतिनिधि। पुलिस ने टोंगरा थाना क्षेत्र के विलकांदी पंचायत के कंजिहड़ा गांव से फांसी के फंदे में झूलते एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। घटना मंगलवार की रात की है। बुधवार सुबह टोंगरा थाना को घटना की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दी गई है। युवक रावण हेम्ब्रम बांसकुली पंचायत के मुड़जोड़ा गांव का रहने वाला था। उसका शादी कंजिहड़ा गांव में हुआ है। युवक कुछ दिन पूर्व ससुराल कंजिहड़ा गांव गया था और ससुराल में ही था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को पति पत्नी घर पर खाना खाया था।

युवक शौच के लिए बाहर मैदान में मौजूद तालाब गया और तालाब किनारे मौजूद एक पेड़ में गमछा से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। युवक रात को वापस घर नहीं पहुंचा तो ससुराल वाले खोज बिन किया। बाद में युवक का शव पेड़ में झूलते पाया गया। इधर थाना प्रभारी गुरुचरण मांझी को इस बाबत पूछने पर बताया कि मामला आत्महत्या की है। आगे जांच जारी है। कहा कि युवक की शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दी गई है। बताया कि आत्महत्या की कारण स्पष्ट नहीं हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।