जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर
धालभूमगढ़ में रविवार को कांग्रेस का जिला सम्मेलन हुआ, जिसमें 25 मई को जमशेदपुर में होने वाली वृहद संविधान बचाओ रैली की तैयारी की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं का समाधान करने और आंदोलन के...

धालभूमगढ़, संवाददाता। जिला स्तरीय वृहद संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय मार्ग अवस्थित पंडित भवन में रविवार को कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, मुसाबनी, धालभूमगढ़ एवं डुमरिया के प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, संगठन प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बैठक में कहा गया कि आगामी 25 मई को जमशेदपुर में वृहद संविधान बचाओ रैली का आयोजन होना है। कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर आयोजन को सफल बनायें। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमारी सरकार में हमारी भागीदारी नहीं होना बड़े दुख की बात है।
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड में एक निश्चित दिन में कार्यालय खोलकर बैठना होगा और जन समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करना होगा। कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए वक्ताओं ने आंदोलन का रास्ता अपनाने को कहा। ग्रामीणों की समस्याओं को सरकारी पदाधिकारी तक ले जाने की बात कही गई। इन्हीं सब प्रयासों से कांग्रेस पुन: मजबूत होगी। चाकुलिया के कांग्रेसी रविंद्र नाथ मिश्रा ने कहा संविधान के साथ-साथ पहले संगठन को भी बनाना होगा। गुड़ाबांदा के जिला परिषद ने कहा कांग्रेसियों को घर-घर जाकर जन समस्या सुननी चाहिए और प्रखंड तथा अंचल कार्यालय से उनका निष्पादन करवाना चाहिए। तापस चटर्जी ने कहा हम वह कांग्रेसी हैं जो देश से अंग्रेजों को भगा सकते हैं, आप एक हो जाएं जनता की समस्याओं का समाधान करें, भाजपा को भी दिल्ली की गद्दी से भगा देंगे। बैठक में ये थे मौजूद : जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, चाकुलिया प्रखंड पर्यवेक्षक के के शुक्ला, कांग्रेस महिला सेल की जिला अध्यक्ष नलिनी सिंहा, बहरागोड़ा प्रखंड के पर्यवेक्षक तापस चटर्जी, धालभूमगढ़ प्रखंड के पर्यवेक्षक कमलेश पांडे, एसटी सेल के जसाई मांडी, गुड़ाबांदा के जिला परिषद विश्वनाथ मंडी, घाटशिला के मंडल अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, मुसाबनी से लक्ष्मण चंद्र बाग, बहरागोड़ा से विमल बारीक ने बैठक में हिस्सा लिया और संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।