मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट
गावां थाना क्षेत्र के छतनीमहुआ में एक महिला के साथ विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। पति, सास और ननद ने 25 वर्षीय शिवंती देवी पर हमला किया। घरेलू विवाद के दौरान शिवंती बेहोश हो गईं और उन्हें अस्पताल...

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के छतनीमहुआ में मामूली विवाद में रविवार शाम को एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई है। मारपीट का आरोप पति, सास व ननद पर लगा है। घायल महिला छतनीमहुआ निवासी (25) वर्षीय शिवंती देवी पति रामस्वरूप दास है। घायल महिला की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ ससुरालवाले लोग अक्सर मामूली विवाद पर मारपीट करते रहते है। 10 दिन पूर्व थाना से सुलहनामा के बाद उसे ससुराल भेजा गया था। रविवार शाम को उसकी बेटी घर में बिखरे सामान को बक्सा में रखने जा रही थी। इसी बीच उसके पति, सास आदि ने बक्से में सामान रखने से मना कर दिया।
इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। बाद में पति ने लात-घुसा से इतना मारा कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इस बीच बचाव करने पहुंची एक अन्य कुंती देवी नामक महिला को दांत काट लिया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उसका इलाज किया गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला से घटना की जानकारी ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।