वर्तमान समय की मांग है एक राष्ट्र, एक चुनाव: अन्नपूर्णा
गिरिडीह में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस अवधारणा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इससे लोकतांत्रिक...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरूवार को वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी उपस्थित थी। उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने हेतु एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा पर अपना विचार साझा किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव वर्तमान समय की मांग है। इसकी अवधारणा की संभावना का पता लगाने के लिए भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।
भारत में 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे, किंतु इसके बाद यह चक्र टूट गया और भारी सरकारी व्यय होने लगे। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से राजनीतिक कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों की समय और ऊर्जा बचेगी। सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा और विकास की पटरी गतिमान होगी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत के सपनों को साकार करना हम सब का कर्तव्य है। मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, कार्यक्रम के जिला संयोजक विनय कुमार सिंह, जिला महामंत्री संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, शालिनी बैसखियार, दिनेश प्रसाद यादव, मुकेश जालान, प्रकाश सेठ, संतोष गुप्ता, मुकेश साह, रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद कमल, सरिता कुमारी, नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, प्रदीप कुमार सिन्हा, वैष्णवी, अनुष्का सिंह, भव्य, रेयांश आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।