SDM Takes Action After Hindustan Reports on Overbridge Construction Issues in Sariya ओवरब्रिज निर्माण में टूटे मकानों-दुकानों का होगा मूल्यांकन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSDM Takes Action After Hindustan Reports on Overbridge Construction Issues in Sariya

ओवरब्रिज निर्माण में टूटे मकानों-दुकानों का होगा मूल्यांकन

सरिया में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान कई लोगों के घर और दुकानें टूट गई थीं, लेकिन नगर पंचायत पूर्व मकान के हिसाब से टैक्स वसूल रही थी। दैनिक हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के बाद एसडीएम संतोष गुप्ता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 12 April 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
ओवरब्रिज निर्माण में टूटे मकानों-दुकानों का होगा मूल्यांकन

सरिया। सरिया में नगर पंचायत से सम्बंधित खबरों को दैनिक हिन्दुस्तान ने लगातार प्रकाशित किया जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और एसडीएम संतोष गुप्ता ने नप के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। साथ ही एक अधिकारी को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। हिन्दुस्तान में नौ अप्रैल को भी इस आशय की खबर छपी थी। एसडीएम के कड़े निर्देश के बाद गुरुवार को नगर पंचायत कार्यलय से कार्यपालक पदाधिकारी के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र जिसका ज्ञापांक संख्या 488 है के तहत इस पत्र को सावर्जनिक किया गया। जिसमें बताया गया कि ओवरब्रिज निर्माण में जिनलोगों के मकान, दुकान टूट गए हैं या क्षेत्रफल कम हुआ है वे 25 अप्रैल तक एक आवेदन देकर पुनर्मूल्यांकन करा लें। इसके बाद उनलोगों के होल्डिंग टैक्स में सुधार किया जाएगा।

पहले क्या थे हालात

दरअसल, ओवरब्रिज निर्माण में कई लोगों के घर-दुकान टूट गए थे। बावजूद नगर पंचायत पूर्व मकान के हिसाब से टैक्स की वसूली कर रही थी। जिससे लोग परेशान थे। नप का कोई अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं था। लेकिन हिन्दुस्तान पूरी समस्याओं को लगातार प्रकाशित कर रहा था जिसके सुखद परिणाम सामने आए।

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

कार्यपालक अधिकारी अजित कुमार ने पत्र जारी करने की बात कही। कहा कि अंचल से भी ओवरब्रिज प्रभावित पक्षों की जानकारी ली जा रही है। जल्द ही काम आरम्भ कर दिया जाएगा। आगे बताया कि जो लोग जून तक वर्तमान होल्डिंग टैक्स जमा कर देंगे उन्हें 05 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।