Hazaribagh Celebrates Ram Navami with Grand Procession and Community Harmony झांकियों पर खूब हुई पुष्पवर्षा, फुहारें भी बरसाई गयीं लोगों ने जमकर की नारायण सेवा, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsHazaribagh Celebrates Ram Navami with Grand Procession and Community Harmony

झांकियों पर खूब हुई पुष्पवर्षा, फुहारें भी बरसाई गयीं लोगों ने जमकर की नारायण सेवा

हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। महावीर मंडल के नेतृत्व में 108 झांकियों ने शहर को राममय किया। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 9 April 2025 03:18 AM
share Share
Follow Us on
झांकियों पर खूब हुई पुष्पवर्षा, फुहारें भी बरसाई गयीं लोगों ने जमकर की नारायण सेवा

हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में निकले रामनवमी के जुलूस दौरान समाजिक सदभाव भी खूब दिखे। शोभायात्रा के दौरान पुष्प वर्षा खूब की गयी। फुहारें बरसाई गयी। श्रद्धालुओं की सेवा भी की गयी। रामनवमी पर हजारीबाग में सोमवार को विजयादशमी की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा का नेतृत्व और हर बार की तरह ध्वजवाहक महावीर मंडल रहा। महावीर मंडल के अखाड़े के साथ पीछे साढ़े तीन किलोमीटर तक झांकियों की लंबी कतार लगी रही। इसमे 108 झांकियों ने शहर को राममय कर दिया। शोभायात्रा का आरंभ सभी अखाड़ों ने करीब सात बजे शाम में किया। लेकिन शोभा यात्रा का समापन मंगलवार को शाम सात बजे हुआ। शोभायात्रा के बाद अनुशासन के लिए कई अखाड़े को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान शहर में दर्जनों जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरे रूट में हर समाज और संगठन ने पानी, लस्सी, मिठाई, नमकीन, जूस, आइसक्रीम वेफर नमकीन, गुलाब हलवा, मिल्क शेक शरबत सहित कई सामग्री खिलाई गई। झांकियों में भगवान राम के जीवन की जीवनी, सामाजिक समरसता, हिन्दू धर्म, शिक्षा, स्वछता, हनुमान, गो माता की झांकियां शोभायात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में 50 हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा मे कई महिलाएं ट्रॉलियों में पूरी यात्रा में भजन करती रही।हर जगह रामजी का दरबार सजा हुआ था। हर तरफ ढोल नगाड़ों और ताशा पार्टी की धुन पर वंदे मातरम, जय श्री राम गूंज रहा है। जुलूस मार्ग में छोटे बड़े वाहनों पर सजी झांकियों में सजे-धजे बाल कलाकार बैठे हैं। कोई राम बना था तो कोई हनुमान। वानर सेना दुकानों की पर रखी मिठाइयां और स्वादिष्ट मिष्ठान को उठाकर खाने में व्यस्त रही। हनुमान बने युवक गदा प्रदर्शन करते रहे। झांकियों के आगे भगवा ध्वज लिए कई युवा शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इनके पीछे सनातन समाज की महिलाएं सिर पर साफा बांधकर जयकारा लगा रही हैं। दोपहर में जब पारा 41 डिग्री था तो भीड़ की वजह से गर्मी इससे कहीं ज्यादा महसूस हो रही थी, लेकिन राम के प्रति आस्था के आगे लू भी बेअसर रही। झांकी में जैसे ही थोड़ा उत्साह और जोश कम पड़ता। जय श्री राम के जयकारे के साथ ही पूरा वातावरण में जोश उमड़ जाता। वही जुलूस मार्ग मे युवाओं को तपीश से निजात दिलाने छतों से पानी की बौछार होती रही। कई अखाड़े की बच्चियों की तलवारबाजी देखकर कर हर कोई हैरान था। महिलाएं दो हाथों में ऐसे तलवार चला रही हैं जैसे कोई रोबोट हो। एक बार तलवार शुरू होने के बाद थमने का नाम नहीं ले रही थी। वही युवा दोनों हाथों से लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन कर रहे थे। वही व्यापारियों और आमजन पुष्प वर्षा करते रहे।झांकियों में हर अखाड़े ने अपने आराध्य राम और अपनी कला संस्कृति दर्शाने का प्रयास किया। शोभायात्रा में साथ में चलने वाली कई महिलाएं जय श्री राम का घोष कर थीं तो की महिला राम धुन पर झूमती नजर आयी।कई अखाड़े ने मनमोहक झांकी पेश किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।