जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव आयोजित
हजारीबाग में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। 10 अप्रैल को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी और दोपहर 12:30 बजे शोभा यात्रा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंत में आरती और...

हजारीबाग, वरीय संवाददाता । जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर 10 अप्रैल को सर्वप्रथम सुबह 5 बजे बहुत ही उत्साह के साथ बॉडम बाजार मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। दोनों मंदिर में सामूहिक कलशाभिषेक और पूजन किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में पुरुष, युवा वर्ग, महिलाएं और बच्चें शामिल होंगे। शोभा यात्रा दिन में 12:30 बजे बॉडम बाजार मंदिर से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पाण्डुक शिला पहुंचेगी। जहां श्रीजी के अभिषेक के बाद संध्या 5 बजे शोभा यात्रा वापस बॉडम बाजार मंदिर जी पहुंचेगी। संध्या में दोनों मंदिर में आरती और मधुर भजनों का कार्यक्रम होगा। शोभा यात्रा के कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु जैन युवा परिषद को अधिकृत किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।