National OBC Front Welcomes Central Government s Decision for Caste-Based Census राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जाति आधारित जनगणना फैसले का किया स्वागत, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsNational OBC Front Welcomes Central Government s Decision for Caste-Based Census

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जाति आधारित जनगणना फैसले का किया स्वागत

केंद्र सरकार के जाति आधारित जनगणना के फैसले का राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया। प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि इससे सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी। मोर्चा ने कई वर्षों से इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागSat, 3 May 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने जाति आधारित जनगणना फैसले का किया स्वागत

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार ने देश में जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा के प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र के इस फैसले से देश के विभिन्न सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगी। जिसे नीतियों को प्रभावी तरीके सेलागू किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना के मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा लगातार कई वर्षों से आंदोलन करते आ रहा हैं। मोर्चा ने राज्य और केंद्र सरकार से कई बार मांग पत्र भी सौंपा है। इसके लिए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, झारखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

ओबीसी समुदाय के हक और अधिकार लिए बहुत बड़ा महत्वपूर्ण फैसला है। फैसला सामाजिक न्याय और सामाजिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से देश के विभिन्न वर्गों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को समझने में मदद मिलेगा। नीतियों और सिद्धांतों को अधिक प्रभावित से लागू किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।