जयमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर दूल्हा दुल्हन पक्ष में विवाद, चले ईंट पत्थर
Orai News - पत्थरबाजी में मासूम एक हुई घायल घटना से शादी समारोह में मचा हड़कंप कुसमिलिया, संवाददाता।

पत्थरबाजी में मासूम एक हुई घायल घटना से शादी समारोह में मचा हड़कंप कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन में शुक्रवार रात जयमाला कार्यक्रम में फोटो खींचने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। इससे एक मासूम घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की, जबकि दोनों तरफ के बुजुर्गों के हस्तक्षेप से शादी की रस्मे अदा की गई और सुबह ही विदाई हो गई। शुक्रवार की रात को डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन में लाखन अहिरवार की पुत्री खुशबू की दिरावटी से बरात आई थी।
जैसे ही जयमाला कार्यक्रम हुआ तो फोटो खींचने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगें। इससे वर पक्ष की छह वर्षीय निशा भारती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो को शांत करवाया और घायल निशा भारती को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। वहीं वर पक्ष की ओर से राघवेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने वधु पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वहीं डकोर प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान का कहना है कि अभी तक एक ही पक्ष की तहरीर आई थी। जिस पर कार्रवाई की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।