Preparations Complete for Shri Panchmukhi Hanuman Pran Pratishtha Mahayagna in Tati Jhariya टाटीझरिया में महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी , Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsPreparations Complete for Shri Panchmukhi Hanuman Pran Pratishtha Mahayagna in Tati Jhariya

टाटीझरिया में महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी

टाटीझरिया में श्री पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की तैयारी पूरी हो गई है। 21 मई से तीन दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ होगा जिसमें जलयात्रा, पूजन, महाआरती, प्रवचन और भंडारा शामिल हैं। महायज्ञ समिति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागWed, 21 May 2025 12:47 AM
share Share
Follow Us on
टाटीझरिया में महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी

टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया में श्री पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 21 मई से तीन दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ होगा। 21 मई को जलयात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, महाआरती, भंडारा, प्रवचन होगा। 22 मई को वेदी पूजन, अरणी मंथन, अग्नि प्रकाट्य, नगर भ्रमण, महाआरती, रात्रि भंडारा, प्रवचन, 23 मई को श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, एंव रात्रि में भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष मुखिया सुरेश यादव, अधीरचंद्र तिवारी, रजनीकांत चौधरी, दिव्यपुरुष प्रभुजी, गौरव चौधरी, प्रकाश गुप्ता, भक्तिधर मिश्रा,राजू यादव, पंकज चौधरी, रामा तिवारी, श्यामप्रकाश तिवारी, रंजीत तिवारी, चंद्रदेव यादव, सचिन तिवारी, सौरव तिवारी, अरूण साव, ललटू चौधरी, अशोक सोनी, शंभू साव, झुनझुन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, अभिषेक चौधरी, अशोक सोनी, बबलू सोनी, काशीनाथ चौधरी, छतकधारी यादव, छोटन साव, बजरंग साव, सुमन चौधरी, रामदेव सिन्हा सहित कई लोग लगे हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।