Congress Leader Josai Mardi Appointed as Member of State Tribal Advisory Council in Jharkhand कांग्रेस नेता जोसाई मार्डी बने टीएसी के सदस्य, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Leader Josai Mardi Appointed as Member of State Tribal Advisory Council in Jharkhand

कांग्रेस नेता जोसाई मार्डी बने टीएसी के सदस्य

जमशेदपुर में कांग्रेस नेता जोसाई मार्डी को राज्यस्तरीय आदिवासी सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। 19 सदस्यीय काउंसिल में जोसाई के अलावा नारायण उरांव भी शामिल हैं। जोसाई 2013 में राज्यपाल के काफिले...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 12 April 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस नेता जोसाई मार्डी बने टीएसी के सदस्य

जमशेदपुर। कांग्रेस नेता जोसाई मार्डी को राज्यस्तरीय आदिवासी सलाहकार परिषद (टीएसी) का सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार ने 19 सदस्यीय काउंसिल का पुनगर्ठन किया, उसमें जोसाई मार्डी को भी शामिल किया गया है। इसमें गैर विधायक सिर्फ दो सदस्य हैं, जिनमें जोसाई के अलावा नारायण उरांव भी शामिल हैं। फिलहाल वे प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। जोसाई 30 सितंबर, 2013 को तब चर्चा में आये थे, जब उन्होंने आदिवासी महासभा के बैनर तले मांगों को लेकर राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद के काफिले को सोनारी एयरपोर्ट से कुछ पहले रोक दिया था। दरअसल महासभा के सदस्य कमर में पत्ता लपेटकर सड़क पर सो गये थे। इसके कारण राज्यपाल का काफिला काफी देर तक फंसा रहा था। इस घटना के कारण राज्य भर में हंगामा मच गया था। जोसाई ने 2018 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।