Meeting of Jharkhand Democratic Revolutionary Front JLMK to Address Regional Issues पटमदा-बोड़ाम प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक में जेएलकेएम ने तैयार की रूपरेखा, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMeeting of Jharkhand Democratic Revolutionary Front JLMK to Address Regional Issues

पटमदा-बोड़ाम प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक में जेएलकेएम ने तैयार की रूपरेखा

पटमदा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय और जिला कमेटी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 21 May 2025 11:51 AM
share Share
Follow Us on
पटमदा-बोड़ाम प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक में जेएलकेएम ने तैयार की रूपरेखा

पटमदा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पटमदा के बिड़रा स्थित ग्राम संसद भवन में संपन्न हुई। इसमें केन्द्रीय व जिला कमेटी पदाधिकारियों के अलावा पटमदा और बोड़ाम प्रखंड कमेटी की पूरी टीम मौजूद रही। दोनों प्रखंडों की संयुक्त बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु और क्षेत्र की विभिन्न समस्यायों के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कई मुद्दों पर अहम निर्णय लिया गया और आगे की रूपरेखा तैयार की गई। इस संबंध में जिला प्रवक्ता सुब्रत कुमार महतो ने बताया कि संगठन की ओर से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को एकत्रित कर उसके समाधान हेतु आवश्यक पहल की जाएगी।मौके

पर महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव भानुप्रिया महतो, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनि महतो, जिला संगठन सचिव देवव्रत महतो, महामंत्री गणपति करुवा, महामंत्री अजित महतो, महानगर अध्यक्ष सुलोचना महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम महतो, कोल्हान प्रमंडल कोषाध्यक्ष तपन महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र महतो, श्याम सुंदर महतो, मृत्युंजय महतो, प्रताप महतो, गौरांग महतो, बिकल महतो, कविता महतो, साहेबराम महतो, दयासागर महतो, भैरव महतो, कृष्ण सहिस, फूलचांद मुर्मू, राजा माहली, प्रवीर महतो, सैकत महतो, हरे कृष्ण महतो, सुकुमार महतो, दयामय महतो, शिव शंकर महतो, नन्दलाल महतो, दीपक महतो, सुनील महतो, सागर महतो, निर्मल महतो, लाल मोहन महतो, अजय महतो, विकास महतो, श्रीकांत महतो, सुखेन्दु महतो, वृहस्पति महतो, हरिश्चंद्र महतो, खगेन महतो एवं सनत महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।