Protest by Non-Teaching Staff of Constituent Colleges in Ranchi Demands Job Security अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने किया प्रदर्शन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsProtest by Non-Teaching Staff of Constituent Colleges in Ranchi Demands Job Security

अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने रांची के राजभवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने स्थायी समायोजन और नौकरी से न हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन दिया था, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 9 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

अंगीभूत महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी मोर्चा ने मंगलवार को राजभवन रांची के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को भी रखा और मांगे नहीं मानने तक अनिश्चितकालीन प्रदर्शन का ऐलान किया। मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि महाविद्यालयों में स्थायी तौर पर समायोजित किए जाने और नौकरी से नहीं हटाने की मांग को लेकर इससे पहले झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट कर्मचारी मोर्चा के सभी सदस्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड के 10 मंत्री एवं 30 विधायक से चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि वे किसी को भी बेरोजगार नहीं होने देंगे। लेकिन आलम यह है कि धीरे-धीरे सबको महाविद्यालय से हटाया जा रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि समायोजन विश्वविद्यालय में किया जाए। प्रदर्शन में रांची विश्वविद्यालय के डोरंडा कॉलेज रांची, मारवाड़ी कॉलेज रांची,, एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची, विमेंस कॉलेज रांची, सिसई कॉलेज रांची, कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका, विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, विनोद बिहारी विश्वविद्यालय धनबाद के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।