रेलवे अस्पताल में अनुबंध पर डॉक्टरों की बहाली प्रक्रिया शुरू
जमशेदपुर में आद्रा मंडल के रेलवे हेल्थ यूनिट के लिए 7 मई को तीन डॉक्टरों की अनुबंध पर बहाली के लिए साक्षात्कार होगा। नए डॉक्टर चांडिल, बोकारो और पुरुलिया में रेलकर्मियों का इलाज करेंगे। चक्रधरपुर मंडल...

जमशेदपुर। आद्रा मंडल में रेलवे हेल्थ यूनिट के लिए तीन डॉक्टर की अनुबंध पर बहाली होगी। इसके लिए 7 मई को डॉक्टरों का साक्षात्कार आयोजित हो रहा है। बताया जाता है कि, नए नियुक्त डॉक्टर चांडिल, बोकारो, पुरुलिया स्थित हेल्थ यूनिट में रेलकर्मियों की इलाज करेंगे। इधर, चक्रधरपुर मंडल के लिए मुख्यालय में गुरुवार को चार डॉक्टरों का साक्षात्कार होना है। मालूम हो कि, रेलवे यूनियन नेता हमेशा अस्पताल में डॉक्टरों की कमी एवं हेल्थ यूनिट बंद होने का मुद्दा उठाते रहे हैं। इससे चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से डॉक्टरों की नियुक्ति का आदेश हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।