साकची गुरुद्वारा चुनाव की तैयारी शुरू, निशान सिंह ने गिनाई उपलब्धियां
साकची गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद के चुनाव को लेकर कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने रविवार को अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने संगत के हित में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए महत्वपूर्ण...

साकची गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद के चुनाव को लेकर कार्यकारी प्रधान निशान सिंह ने रविवार को अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने संगत को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सत्य और असत्य की इस लड़ाई में संगत का आशीर्वाद और प्यार उन्हें सेवा का अवसर जरूर दिलाएगा। साकची स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में निशान सिंह ने कहा कि तीन वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने गुरुघर की सेवा में कई अहम निर्णय लिए। हर क्षण संगत के हित में समर्पित रहे। उन्होंने ऐलान किया कि वे अपनी उपलब्धियों के आधार पर संगत के बीच जाकर चुनावी प्रचार शुरू करेंगे।
मौके पर गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमजीत सिंह काले और कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी भी उपस्थित थे। काले ने कहा कि निशान सिंह ने सेवा और विकास के जो कार्य किए हैं, वे संगत के संज्ञान में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी तत्व इस लोकप्रियता से घबरा गए हैं और अनर्गल, तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। कार्यक्रम में जसबीर सिंह गांधी, शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू और बलबीर सिंह धंजल भी उपस्थित रहे। निशान सिंह और काले ने स्पष्ट किया कि उनके कार्यकाल में किए गए कार्य, संगत से किए वादों से कहीं अधिक हैं और वे उसी आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।