Earth Day Celebrated at Modern Public School Students Promoted Environmental Awareness मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मना पृथ्वी दिवस, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsEarth Day Celebrated at Modern Public School Students Promoted Environmental Awareness

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मना पृथ्वी दिवस

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार और निदेशिका संगीता शर्मा ने पृथ्वी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाTue, 22 April 2025 10:20 PM
share Share
Follow Us on
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मना पृथ्वी दिवस

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाया गया और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए जिम्मेवार नागरिक बनने को प्रेरित किया गया। प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पृथ्वी को संरक्षित रखने की जवाबदेही हम सबों पर है। उन्होंने संरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी। निदेशिका संगीता शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा छात्र हर दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाएं। आयोजित प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सत्यभामा ठाकुर, अनुराधा सिंह, सुनीता किंडो, सलीम, कोमल घोष आदि का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।