भारतीय सेना से सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाईयों ने चंदवा और बारियातू में तिरंगा यात्रा निकाला। बारियातू में यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने

चंदवा/बारियातू, प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाईयों ने चंदवा और बारियातू में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकली। बारियातू में यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने किया। जबकि चंदवा में चंदवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता पर चंदवा मंडल वासियो के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है। बारियातू के यात्रा में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, प्रखंड प्रभारी बिनोद राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम सहित पार्टी के कई वरीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया है।
यह हमला पहलगाम में शहीद हुई बहनों के सिंदूर का प्रतिशोध है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम ने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास हमेशा गौरवशाली रहा है और ऑपरेशन सिंदूर इसका एक और प्रमाण है। वहीं चंदवा के तिरंगा यात्रा के मंडल प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार पाठक मौजूद थे। इस दौरान नारे लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा आज हम सभी भारतवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है जिन्होंने आतंकवादियों को धूल चटाने का काम किया। मौके पर सत्येंद्र कुमार सिंह, त्रिवेणी साहू, जिला परिषद सदस्य रमेश राम,बजरंग प्रसाद,संघर यादव, अरविंद सिंहचंदवा मंडल प्रभारी राज कुमार पाठक,मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह, संजय साव, विजय दुबे, मंडल महामंत्री दीपक, शिवकेश्वर आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।