Fatal Accident Maruti Eco Collides with Tempo in Chandwa One Dead मारुती ने टेम्पू को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsFatal Accident Maruti Eco Collides with Tempo in Chandwa One Dead

मारुती ने टेम्पू को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर चंदवा के समीप इक्को मारुती ने टेम्पू को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए, जिसमें से रामकिशुन उरांव की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। सभी घायलों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 15 April 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
मारुती ने टेम्पू को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित चीरो मोड़ के समीप सोमवार की सुबह इक्को मारुती ने टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में टेम्पू सवार कलेश्वर उरांव, रामकिशुन उरांव और कलेश्वर उरांव (सभी ग्राम आन, चंदवा) घायल हो गये। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां प्रभारी डॉ नीलिमा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसमें गंभीर रूप से घायल रामकिशुन उरांव (50) की इलाज के क्रम में मौत हो गई। चिकित्सक के मुताबिक उसके सिर में गंभीर चोट आयी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदवा थाना क्षेत्र के आन गांव से टेम्पू में सब्जी लेकर कलेश्वर, रामकिशुन व कलेश्वर चंदवा आ रहे थे। तभी चीरो मोड़ के समीप रांची की ओर से आ रही इक्को मारुती ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की टेम्पू के परखच्चे उड़ गये। इधर सूचना पाते ही चंदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच वाहनों को अपने कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। बता दें की मृतक रामकिशुन एक किसान था और खेती बारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं इस असामयिक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।