Minor Girl Rescued from Ranchi Prevented from Forced Labor महुआडांड़ के नाबालिक को रांची से किया गया रेस्क्यू , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsMinor Girl Rescued from Ranchi Prevented from Forced Labor

महुआडांड़ के नाबालिक को रांची से किया गया रेस्क्यू

महुआडांड़ के एक गांव से एक नाबालिक लड़की को रांची से रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार, वह अपने कथित जीजा के साथ बस में जा रही थी, तभी यात्रियों ने संदेह जताया। समाजसेवी जेरोम जेराल्ड कुजूर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारThu, 10 April 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
महुआडांड़ के नाबालिक को रांची से किया गया रेस्क्यू

महुआडांड़,प्रतिनिधि। महुआडांड़ के एक गांव से एक नाबालिक लड़की को रांची से रेस्क्यू किया गया। वहीं रेस्कयू किए जाने के बाद उसे परिजनों को पदाधिकारियों के निर्देश पर सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार महुआडांड़ बस स्टैंड से अहले सुबह अपने कथित जीजा के साथ वह रांची जा रही थी। बस में बातचीत से पीछे बैठे यात्री को संदेह होने पर फोन द्वारा अपने जान पहचान के समाजसेवी जेरोम जेराल्ड कुजूर को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही जेरोम द्वारा रांची रह रही झारखण्डीज आदिवासी विमेन एसोसिएशन (जावा) संस्था के सदस्य रोजालिया तिर्की को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही संस्था और रेस्क्यू करने में कंट्रोल रूम झारखण्ड सरकार का मदद लिया गया। जिससे कारण नाबालिक लड़की बच गई। इस संबंध में नाबालिक के परिजनों का कहना हैं कि रांची में घर में काम करने के लिए वह नाबालिक को लेकर आये थे। वही संस्था के सदस्य रोजालिया ने बताया की नाबालिक की उम्र दस वर्ष थी। जो स्कूल में पढ़ाई करने के लायक है। उससे जबरदस्ती काम पर जाएगा जा रहा है,जो कि गलत है। वही नाबालिक को रेस्क्यू कर रांची से घर भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।