Martial Arts Competition Held at Devi Temple Lohardaga शिव मंदिर बरवाटोली अस्त्र-शस्त्र चालन में प्रथम, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsMartial Arts Competition Held at Devi Temple Lohardaga

शिव मंदिर बरवाटोली अस्त्र-शस्त्र चालन में प्रथम

लोहरदगा में नवयुवक संघ द्वारा देवी मंदिर परिसर में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में शिव...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 9 April 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
शिव मंदिर बरवाटोली अस्त्र-शस्त्र चालन में प्रथम

लोहरदगा, संवाददाता।नवयुवक संघ देवी मंदिर लोहरदगा परिसर में आयोजित अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम लखन प्रसाद

विशिष्ट अतिथि जय श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, विहिप अध्यक्ष रितेश साहू, केन्द्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेडा, कपिल मिश्रा, प्रदीप साहू आदि थे।प्रतियोगिता में सभी अखाड़ों के प्रतिभागियों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।सीनियर वर्ग में प्रथम शिव मंदिर बरवाटोली, द्वितीय हटिया गार्डन,तृतीय अंबेडकर नगर, जूनियर पुरुष वर्ग में प्रथम सुभाष चौक, द्वितीय टंगरा टोली ,बाजा प्रतियोगिता में प्रथम थाना टोली और द्वितीय अमला टोली,

महिला वर्ग में प्रथम नारी शक्ति सीनियर और द्वितीय नारी शक्ति जूनियर टीम रही। विशेष पुरस्कार शांति आश्रम, हरि साव

और सभी महिला टीम को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों की बालिकाएं देवियों के वेश में पहुंची। धर्म-आध्यात्म से जुड़े कई कार्यक्रमों की प्रस्त़ुति हुई।कार्यक्रम में आयोजन समिति अध्यक्ष विशाल वर्मा,

कार्यकारी अध्यक्ष राहुल रजक, सचिव शौर्यदीप दत्ता, कोषाध्यक्ष पिंकू वर्मा, सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, अमित वर्मा,रवि वर्मा, पंकज वर्मा, दीपक वर्मा, श्याम वर्मा, प्रेम प्रजापति, अनुप साहू, रंजीत गुप्ता, राकेश खत्री, रिंकु यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।