Three-Year-Old Boy Seriously Injured by Hit-and-Run Motorcycle in Faridabad बाइक सवार ने मासूम को 50 मीटर घसीटा, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsThree-Year-Old Boy Seriously Injured by Hit-and-Run Motorcycle in Faridabad

बाइक सवार ने मासूम को 50 मीटर घसीटा

फरीदाबाद के ग्रीन फिल्ड में सोमवार शाम को तीन वर्षीय आर्यन सैन को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और उसे 50 मीटर तक घसीटा। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 9 April 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
बाइक सवार ने मासूम को 50 मीटर घसीटा

फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। ग्रीन फिल्ड में सोमवार शाम घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी और उसे करीब 50 मीटर तक घसीटा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरजकुंड थाना की पुलिस मामला दर्जकर बाइक समेत फरार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घायल बच्चे की पहचान तीन वर्षीय आर्यन सैन के रूप में हुई है। उसके पिता अनील सैन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले हैं। साथ ही ग्रीन फिल्ड स्थित एक मकान में निजी सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं और उसी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम उनका तीन वर्षीय बेटा आर्यन सैन घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। इसमें बच्चा बाइक में फंस गया। लेकिन चालक रुकने के बजाय बाइक से आर्यन को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे तक चला गया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दौड़कर बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार फरार हो गया। बाइक से घसीटने से आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।