51-Cornered Gayatri Yajna Meeting Held in Pakur - Spiritual Awareness and Community Unity 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर हुई बैठक, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur News51-Cornered Gayatri Yajna Meeting Held in Pakur - Spiritual Awareness and Community Unity

51 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर हुई बैठक

पाकुड़ में गायत्री परिवार ने 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ के लिए बैठक की, जो 21 अप्रैल से शुरू होगा। भूमि पूजन समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। यज्ञ का उद्देश्य समाज के कल्याण और आध्यात्मिक जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 15 April 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
51 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर हुई बैठक

पाकुड़। प्रतिनिधि 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ को लेकर सोमवार को बैठक गायत्री परिवार ने किया। यज्ञ 21 अप्रैल से आयोजित होगी। विशेष कार्यक्रम जिले के सिंधी धर्मशाला में आयोजित होगा। यज्ञ की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन से की गई। जिसमें विभिन्न प्रमुख उपस्थित थे। भूमि पूजन समारोह में साहिबगंज के शिव शंकर निराला, प्रमुख मनोज गुप्ता, लाली गुप्ता, जिला समन्वयक पंकज वर्मा, ममता जायसवाल, राजेश जायसवाल, कृष्णा तिवारी, प्रवक्ता बबीता मंडल, सुमित्रा देवी, ड्यूटी मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। गायत्री परिवार की तरफ से सभी को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस यज्ञ का उद्देश्य समाज के कल्याण और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। समिति ने आम जनों से अनुरोध किया अधिक लोग इस कार्यक्रम में भाग ले। गायत्री परिवार द्वारा आयोजित यह यज्ञ न केवल आध्यात्मिकता को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में एकता और समर्पण की भावना भी विकसित करेगा।

फोटो संख्या-20-भूमि पूजन करते गायत्री परिवार के सदस्य

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।