Congratulatory Message from Congress on Hemant Soren s Leadership in Jharkhand Mukti Morcha कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी बधाई, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsCongratulatory Message from Congress on Hemant Soren s Leadership in Jharkhand Mukti Morcha

कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी बधाई

पाकुड़ के कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई पारी से झारखंड में सकारात्मक बदलाव आएगा। लखमानी ने वक्फ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Thu, 17 April 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दी बधाई

पाकुड़। प्रतिनिधि कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह साहेबगंज प्रभारी उदय लखमानी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई पारी की शुरुआत काफी बेहतर और उज्जवल भविष्य के साथ पूरे झारखंड में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी। आगे उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वां महाअधिवेशन के द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक को झारखंड में लागू नहीं करने का प्रस्ताव पारित किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संरक्षक शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस पार्टी एवं जेएमएम पार्टी के सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मे भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पास कर राष्ट्रपति का भी मोहर लगवाने में भले ही कामयाब हो गया है। लेकिन झारखंड में नया वक्फ संशोधन विधेयक लागू नहीं करने का झामुमो एवं कांग्रेस इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने संकल्प भी लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।