BJP Leader Kares Ram Found Dead in Well Anger Erupts Among Workers शादी में शामिल होने गए भाजपा नेता का कुंआ से मिला शव, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBJP Leader Kares Ram Found Dead in Well Anger Erupts Among Workers

शादी में शामिल होने गए भाजपा नेता का कुंआ से मिला शव

पलामू जिले के मनातू कस्बे के भाजपा नेता करेस राम का शव शनिवार को एक कुएं से मिला। करेस राम शुक्रवार को शादी में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटे नहीं। उनके भाई सुरेश राम ने हत्या की आशंका जताई है। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 30 March 2025 12:29 AM
share Share
Follow Us on
शादी में शामिल होने गए भाजपा नेता का कुंआ से मिला शव

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मनातू कस्बा निवासी भाजपा नेता करेस राम का शव कुंए से शनिवार को बरामद होने के बाद से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। मृतक के भाई सुरेश राम ने बताया कि करेस राम शुक्रवार की रात्रि में करीब 7:00 बजे घर से करीब 2 किलोमीटर दूर पसिया गांव में श्रवण राम के पुत्री के शादी कार्यक्रम में बेटा दामाद एवं गांव वाले के साथ गये थे। शनिवार की सुबह में वे नहीं लौटे तब उन्हें ढूंढने का हर संभव प्रयास किया गया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में श्रवण राम के घर भी जाकर उन्होंने पता किया परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। सुरेश राम ने बताया कि शनिवार को वह दोबारा करीब 11 बजे श्रवण राम के घर के पास पहुंचे और आसपास जानकारी लेने का प्रयास किया तब श्रवण राम के घर के पीछे कुआं में शव पड़ा पाया गया। उन्होंने बताया कि करेस का किसी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ है। मृतक के चेहरा देखने से लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव कुंआ में फेंक दिया गया है। इसके बाद उन्होंने मनातू के थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। सूचना देने पर पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता सहित अन्य लोग पहुंच कर मामले की गहन जांच की मांग किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया कि करेस राम की हत्या की गई है, उसकी गहन जांच कराने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।