Kasturba Gandhi Jayanti Celebrated at Jharkhand Girls Residential School पिपरा में मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsKasturba Gandhi Jayanti Celebrated at Jharkhand Girls Residential School

पिपरा में मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती

हरिहरगंज के भीतिहा गांव में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई गई। वार्डन चंदा कुमारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्राओं को कस्तूरबा की जीवनी के बारे में बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 11 April 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
पिपरा में मनाई गई कस्तूरबा गांधी जयंती

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा प्रखंड के भीतिहा गांव में स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनाई गई। वार्डन चंदा कुमारी ने कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कस्तूरबा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि कस्तूरबा एक सशक्त महिला थी। सामाजिक कार्यों में भी बढ चढकर हिस्सा लेती थीं। उनसे सभी को काफी कुछ सीखने को मिला है। वार्डन ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने अपील करते हुए कहा कि यह समय काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान मेहनत के साथ किया गया काम काफी काम आएगा। छात्राओं ने शिक्षा पर आधारित एक नाटक भी किया। कार्यक्रम में शिक्षिका अलका चांदनी, राधारानी चंद्रवंशी, सोनी साव, नीति सहाय, श्वेता कुमारी, कुमारी दीपमाला, अर्चना कुमारी, सबिता कुमारी, रिंकी कुमारी, छात्रा संध्या, सोनम, खूशबू, चांदनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।