Vidhayak Ramchandra Chandravanshi Unveils Statues of Maharaja Suhail Dev and Mata Shabari in Bishrampur महाराजा सुहैल देव की प्रतिमा का अनावरण, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsVidhayak Ramchandra Chandravanshi Unveils Statues of Maharaja Suhail Dev and Mata Shabari in Bishrampur

महाराजा सुहैल देव की प्रतिमा का अनावरण

विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बघमनवा गांव में महाराजा सुहैल देव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने माता शबरी मंदिर का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि भारतीय धर्म-संस्कृति को पुनः...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूMon, 16 Sep 2024 11:30 PM
share Share
Follow Us on
महाराजा सुहैल देव की प्रतिमा का अनावरण

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने सोमवार को विश्रामपुर प्रखंड के बघमनवा गांव में महाराजा सुहैल देव की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने विश्रामपुर नगर पंचायत देव मुख्यालय के भुइंया टोला में माता शबरी मंदिर का उद्घाटन और माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक ने कार्यक्रम में कहा कि भारतीय धर्म-संस्कृति को पुनः उच्च स्थान पर स्थापित करना भाजपा का संकल्प है। इसी संकल्प के तहत हमने माता शबरी और महाराजा सुहैल देव का मंदिर निर्माण कराकर प्रतिमा स्थापित कराया है। संत, संन्यासी और महापुरुष किसी जाति के नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र के होते हैं जिनका सम्मान व पूजा सबको करना चाहिए। विश्रामपुर विस क्षेत्र को पूर्ण विकसित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा गया है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उन्होंने सतत प्रयास किया है। उसी का परिणाम है कि विश्रामपुर राज्य के अन्य क्षेत्रों से काफी आगे व विकसित है। मौके पर विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, मनीष कुमार, विजय कुमार रवि, शंकर केशरी, किरण देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।