Jharkhand Minister Deepika Pandey Singh Visits Gola to Address Rural Issues ग्रामीण विकास मंत्री ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Minister Deepika Pandey Singh Visits Gola to Address Rural Issues

ग्रामीण विकास मंत्री ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

झारखंड राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोला का दौरा किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 22 April 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण विकास मंत्री ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग व पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को गोला का दौरा किया। सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्री रजरप्पा मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची। जहां पर विधायक ममता देवी सहित धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक, जिप सदस्य रेखा सोरेन, मुखिया जाकिर अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी, अमित कुमार महतो व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर व शॉल ओढा कर स्वागत किया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जीत की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद मंत्री का काफिला प्रखंड कार्यालय पहुंचा। यहां पर दुर दराज गांवों से आए ग्रामीणों की समस्या सुनी और अधिकारियों को समाधान का निर्देश दिया। फिर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में दुलमी व चितरपुर प्रखंड के बीडीओ-सीओ व अन्य अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं व मागों को लेकर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समुचित निराकरण करें। ग्रामीणों से सहजता से पेश आएं। आवेदन जमा करने या समस्या बताने में उन्हें कोई परेशानी न हों। इस बात पर सभी अधिकारी विशेष तौर पर ध्यान रखें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अधिक से अधिक फील्ड विजिट करें, विशेष कर दुर दराज के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और समस्या का शिघ्र निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जरुरतमंदों को लाभान्वित करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।