Nationwide Strike on May 20 Center of Indian Trade Unions Meeting मजदूरों के लिए घातक श्रम कानून को रद्द कर सरकार: सीटू, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsNationwide Strike on May 20 Center of Indian Trade Unions Meeting

मजदूरों के लिए घातक श्रम कानून को रद्द कर सरकार: सीटू

-20 के राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सबका है साथ, सयाल में सीटू की रामगढ़ और हजारीबाग जिला कमेटी की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 8 May 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
मजदूरों के लिए घातक श्रम कानून को रद्द कर सरकार: सीटू

उरीमारी, निज प्रतिनिधि। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सयाल आंबेडकर भवन में सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (सीटू) की रामगढ़ और हजारीबाग जिला कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सीटू राज्य कमेटी के सचिव विश्वजीत देव व राज्य कमेटी सदस्य प्रतीक मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि केंद्र की सरकार कॉरपोरेट घरानों को आसानी से व्यापार करने के लिए सभी श्रम कानूनों को रद्द कर 4 श्रम संहिताओं में बदल दिया है। यह मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा छिनने वाला कानून है।

इसे सरकार जल्द वापस ले। 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। कहा गया कि 18 अगस्त को रामगढ़ जिला व 20 अगस्त को हजारीबाग जिला का सम्मेलन होगा। साथ ही सीटू राज्य कमेटी का 21-23 नवंबर तीन दिवसीय सम्मेलन धनबाद में होगा। बैठक की अध्यक्षता बासुदेव साव ने की। बैठक में अर्जुन सिंह, संजय वर्मा, संजय शर्मा, देवनाथ महली, सुशील कुमार, धनेश्वर तुरी, गौतम बनर्जी, बासुदेव उरांव, विक्रमा सिंह यादव सहित कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।