धमधमिया में मनाई गई राजा मेदिनी राय की जयंती
धमधमिया में शनिवार को राजा मेदिनी राय की जयंती मनाई गई। समाजसेवियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदानों पर चर्चा की। सरजू सिंह चेरो ने कहा कि राजा ने जनता की भलाई के लिए कई कार्य किए।...

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। धमधमिया में शनिवार को राजा मेदिनी राय की जयंती मनाई गई। इसकी शुरुआत धमधमिया के समाजसेवी एवं बुद्धिजीवियों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ किया। सरजू सिंह चेरो ने कहा कि राजा मेदिनी राय ने अपने शासन काल में जनता के सुख व समृद्धि के लिए काफी काम किया, हमें उनके जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। सरजू सिंह चेरो ने कहा कि चैत्र पूर्णिमा के दिन राजा मेदिनी राय का जन्म हुआ था। वे 1658 से 1674 तक पलामू के राजा रहे। उन्होंने पलामू के दुर्ग में से एक किला का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि राजा मेदिनी राय के बताए रास्ते पर चलकर ही क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। स्वास्थ्य, शिक्षा व बेहतर शासन ही राजा मेदिनी राय की सोच थी। वे जनता का हाल जानने के लिए घर-घर जाया करते थे। शेख वकील अहमद ने भी राजा मेदिनी राय की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर रमेशर भोगता, संतोष सिंह, बिरेन्द्र प्रसाद साहू, शीतल महतो, भुगलु मुंडा, व्यास महतो, महेंद्र यादव, धीरू राम, बबलू विश्वास, सुकरा गंझु, बाबूलाल मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।