Formation of Children s Parliament at Government Primary School Bansaruli for Holistic Development बांसारुली विद्यालय में बाल सांसद का हुआ चयन , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFormation of Children s Parliament at Government Primary School Bansaruli for Holistic Development

बांसारुली विद्यालय में बाल सांसद का हुआ चयन

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसारुली में बाल संसद का गठन किया गया। पूजा कुमारी को प्रधानमंत्री एवं अन्य सदस्यों को विभिन्न मंत्रालयों का पदभार सौंपा गया। बाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
बांसारुली विद्यालय में बाल सांसद का हुआ चयन

सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसारुली में बाल संसद (सत्र 2025-26) का गठन प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पूजा कुमारी को प्रधानमंत्री, सरोज कुमार महतो को उप प्रधानमंत्री, पिंकु हजाम को स्वास्थ्य मंत्री, पिंकी कुमारी को उप स्वास्थ्य मंत्री, पिंकी कुमारी को स्वच्छता मंत्री, विकी बेदिया को उप स्वच्छता मंत्री, नेहा कुमारी को सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, मोहित सिंह मुंडा को उप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, रोशनी कुमारी को पोषण मंत्री, सुनील थानदार को उप पोषण मंत्री, मनीष कुमार मांझी को उपस्थिति मंत्री, जिया कुमारी को उप उपस्थिति मंत्री, विकास सिंह मुंडा को शिक्षा मंत्री, पायल कुमारी को उप शिक्षा मंत्री, विक्रम बेदिया को कौशल विकास मंत्री, प्रिया कुमारी को उप कौशल विकास मंत्री, शोभा कुमारी को पर्यावरण मंत्री, सागर कुमार मांझी को उप पर्यावरण मंत्री, देवन्ती कुमारी को खेल मंत्री, राजेंद्र मांझी को उप खेल मंत्री, सुशील महतो को संचार मंत्री एवं विनीत कुमारी को उप संचार मंत्री बनाए गए।

इसके अलावे 14 सदस्यीय इको क्लब एवं 7 सदस्यीय जल संरक्षण समिति का पुनर्गठन किया गया। बाल संसद के चयनित सभी सदस्यों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उनके अधिकार व कर्तव्य का बोध कराया। उन्होंने बताया कि बाल संसद का गठन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है। इसमें विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है। छात्रों के जीवन कौशल का विकास करने में बाल संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक की कमी की स्थिति में बाल संसद के सदस्य अपने वर्ग कक्ष में बच्चों को अनुशासित रहते हुए अध्ययन कराने में उन्हें सहयोग करेंगे। बाल संसद गठन से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। किसी समस्या के निराकरण या अन्य विषयों पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। विद्यालय भवन विद्यालय, परिसर और सरकारी संपत्ति को साफ-सुथरा व सुरक्षित रखने में बाल संसद की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस मौके पर विद्यालय को आनंददाई बनाने और इसकी गतिविधियों व प्रबंधन में बाल संसद के सदस्य अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जिसका लाभ विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा। बाल संसद के चयनित छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण रूप से उठाने हेतु शपथ भी लिया। मौके पर शिक्षक शोभा राम महतो, अनिल कुमार महतो, चन्द्रशेखर, दुर्गाचरण महतो एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।