ओरमांझी 301 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली
ओरमांझी के जिदू गांव में श्रीश्री बजरंगबली और महादेव मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव के लिए कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 301 महिलाएं शामिल हुईं। महिलाएं भैरवी नदी पहुंचकर गंगा पूजन और...

ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जिदू गांव स्थित श्रीश्री बजरंगबली और महादेव मंदिर के दूसरे वार्षिकोत्सव के लिए शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में जिदू गांव समेत अन्य गांव की 301 महिलाएं शामिल हुई। इससे पहले कलश यात्रा में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर में सुबह से महिलाएं आने लगी। मंदिर पहुंचने के बाद आचार्य द्वारा पूजन के बाद सभी महिलाओं को कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कलश दिया गया। महिलाएं कलश लेकर जयकारा लगाते हुए भैरवी नदी पहुंची। यहां सात यजमान द्वारा गंगा पूजन और जलपूजन के बाद नगर भ्रमण करते मंदिर पहुंचा। कलश यात्रा में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर मिश्र, सिकंदर मुंडा, संजय यादव, अनुज करमाली, गोपाल प्रसाद, अर्जुन बेदिया, बालगोविंद मिश्र, शंकर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, दीपक मिश्र आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।