झारखंड के प्रभात जापान के वर्ल्ड एक्सपो में देंगे छऊ की प्रस्तुति
झारखंड के छऊ नृत्य के कलाकार प्रभात कुमार महतो 11 अप्रैल से जापान में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो में प्रस्तुति देने के लिए रांची से रवाना हुए। भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी ने 25 कलाकारों का चयन किया...

रांची, संवाददाता। झारखंड के छऊ नृत्य के कलाकार प्रभात कुमार महतो जापान में 11 अप्रैल से होने वाले के वर्ल्ड एक्सपो में प्रस्तुति देने के लिए मंगलवार को रांची से रवाना हुए। भारत सरकार के संगीत नाटक अकादमी की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए देशभर से 25 कलाकार चुने गए हैं। भारतीय दल दिल्ली में तीन दिन अभ्यास करेगा और जापान के लिए 10 अप्रैल को रवाना होगा। यह दल 12 से 19 अप्रैल पूरी दुनिया से जुटे लोगों के सामने ओसाका में नृत्य पेश करेगा। सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव निवासी प्रभात विदेशी धरती पर इससे पहले भी प्रस्तुति दे चुके हैं। पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, झारखंड लोक कलाकार संघ की उपाध्यक्ष अनिता उरांव, नागपुरी के लोक कलाकार सुनील महतो ने प्रभात को शुभकामनाएं देकर रांची एयरपोर्ट से रवाना किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।