जवानों की सुरक्षा के लिए पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच, शुक्रवार को रांची में पहाड़ी मंदिर में भारतीय सेना की सुरक्षा के लिए विशेष पूजा की गई। राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने भारत माता और मातृशक्ति की...

रांची, वरीय संवाददाता। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत की तीनों सेनाओं के जवानों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव एवं पदाधिकारी ने भारत माता की तस्वीर एवं मातृशक्ति लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर लेकर पहाड़ी बाला का अभिषेक किया। उत्तम यादव ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओं के द्वारा पाकिस्तान के दांत खट्टे करने का काम किया गया है। तीनों सेनाओं की रक्षा एवं 142 करोड़ भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूजा की गई।
मौके पर बंटी शर्मा, नितेश वर्मा, प्रीति सिंह जायसवाल, सावन लिंडा, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुनील यादव, सीमा केसरी मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।